Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो सड़क हादसे, चालक केबिन में फंसा:इलेक्ट्रिक कटर से गाड़ी काटकर निकाला; घंटों जाम में फंसी एम्बुलेंस

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार देर रात और शुक्रवार भोर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जाजमऊ और चकेरी क्षेत्र में हुए इन हादसों में चालकों केबिन में फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इन घटनाओं के कारण नौबस्ता से जाजमऊ आने वाले मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिसमें कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। पहला हादसा रामादेवी से जाजमऊ फ्लाईओवर पर हुआ। घाटमपुर निवासी जीत सिंह गुरुवार देर रात मौरंग लादकर लखनऊ जा रहे थे। भीषण जाम के कारण शुक्रवार भोर में उनका वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गया। सूचना पर पहुंचे फायर अधिकारी राहुल नंदन और उनकी टीम ने इलेक्ट्रिक कटर की मदद से केबिन काटकर जीत सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना जाजमऊ गंगापुल पर हुई। नौबस्ता निवासी संतोष गुरुवार देर रात पेट्रोल टैंकर लेकर लखनऊ जा रहे थे। गंगापुल पर अचानक ब्रेक फेल होने से उनका टैंकर अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गया। टीएसआई सतेंद्र पाल ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर चालक संतोष केबिन में फंसा हुआ था। अन्य वाहनों की मदद से केबिन को सीधा कर संतोष को सुरक्षित बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। इन दोनों हादसों के कारण नौबस्ता से जाजमऊ आने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कानपुर पुलिस ने लगातार जाम खुलवाने का प्रयास किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके लगभग 2 घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान सैकड़ों वाहन और कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खनन माफिया पर खेत से मिट्टी उठाने का आरोप:रामपुर में किसान के चार एकड़ उपजाऊ भूमि से आठ फीट मिट्टी उठाई
    Next Article
    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, VIDEO:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment