Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दबंगों ने दलित का छप्पर फूंका:लाठी-डंडे चले; 4 राउंड फायरिंग; 7 घायल, विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर छप्पर में आग लगा दी। खौफ पैदा करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की। दरअसल, ट्रैक्टर निकालने के दौरान छप्पर टूट गया। इस पर दलित परिवार ने आपत्ति की। आरोप है कि कहासुनी के बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर छप्पर में आग लगा दी। घटना कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव की है। इस मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। जानकारी मिलने के बाद विधायक सरोज कुरील ने अस्प्ताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 2 तस्वीरें देखिए…. छप्पर से टकराई भूसे से लदी ट्रॉली मढ़ापुर गांव के महेश के अनुसार, वह अपनी पत्नी भाग्यवती और बेटों शिवम्, कुलदीप व संदीप के साथ घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सरगांव ग्राम प्रधान का बेटा अभय ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि ट्रॉली घर के बाहर छप्पर से टकरा गई, जिससे छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। भाग्यवती ने टोका तो प्रधान के बेटे अभय से कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख प्रधान के बेटे ने फोन कर कुछ साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा कि इन लोगों ने मिलकर विरोध कर रहे दलित परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पिटाई की और छप्पर में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- आरोपियों ने फरसे से भी हमला किया। सात लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर हमले में महेश के परिवार के पांच लोग घायल हुए। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ज्ञानेंद्र और गोलू भी चोटिल हो गए। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। घायलों को घाटमपुर सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विधायक सरोज कुरील अस्पताल पहुंचीं, पुलिस से की बात जानकारी होने पर घाटमपुर विधायक सरोज कुरील सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि उन्हें शादी समारोह के दौरान घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत अस्पताल पहुंचीं। घायलों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। डीसीपी पहुंचे गांव में, पुलिस फोर्स तैनात छप्पर फूंके जाने की सूचना के बाद कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया- ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना डायल 112 पर मिली थी। उस समय दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। देर शाम फिर विवाद बढ़ा और छप्पर में आग लगाने की सूचना मिली। डीसीपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़ा: कानपुर में लोगों ने पिटाई की; घर के बाहर से किडनैप किया था कानपुर में 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। महिला ने उसे टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:पॉक्सो एक्ट में हुआ केस; शंकराचार्य बोले- मुकदमा करने वाला हिस्ट्रीशीटर, सच सामने आएगा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक फंदे पर मिले, दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment