Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक फंदे पर मिले, दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक प्रेमी युगल का शव रविवार सुबह पेड़ से लटका मिला है। यह घटना मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम राजपुर और राधनपुर ग्राम सभा की सीमा पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान शिव बहादुर (26) पुत्र गंगा प्रसाद दोहरी गांव के रूप में हुई है, जबकि महिमा (24) पुत्री रामसमुझ यादव खादरी गांव की रहने वाली थी। दोनों में चार साल से अफेयर था। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना तकरीबन सुबह 4 से 5 बजे के बीच की प्रतीत होती है। खेतों में शौच के लिए आए ग्रामीणों ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ में बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी; 2 दिन पहले महिला से लूटी थी चेन लखनऊ के गाजीपुर इलाके में पुलिस और 2 लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें गोली मारी। एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसे साथी समेत दबोच लिया। उनके पास से लूटी हुई चेन के 2 टुकड़े, चोरी की स्कूटी, 2 तमंचा, 1 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- गोली लगने से घायल लुटेरे की पहचान मूल रूप से सीतापुर बिस्वा निवासी मोहम्मद रानू ऊर्फ फराज और दूसरे की सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल, दलित का घर फूंका: लाठी-डंडे चले; फायरिंग का आरोप, 7 घायल; विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। आरोप है कि दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी और चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव में पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और घायलों को घाटमपुर सीएचसी भिजवाया। विधायक सरोज कुरील ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक बोले-औरत पर हाथ उठाना गलत: कुरान हमें इसकी इजाजत नहीं देता है, तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने तालिबान के नए कानून पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा गया था कि पति को पत्नी की 'गलती' पर शारीरिक दंड देने की अनुमति है, बशर्ते हड्डी न टूटे। इसहाक गोरा का कहना है कि औरत पर हाथ उठाना गलत है । कुरान हमें इसकी सीख नहीं देता है। तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है । ऐसी सोच को मजहब-ए-इस्लाम से जोड़ना सरासर गलत है। कारी इसहाक गोरा ने कहा-इस्लाम रहमत, इंसाफ और इज्जत का दीन है। किसी भी प्रकार की ज्यादती, अपमान या हिंसा को शरीअत की तालीमात का हिस्सा बताना दीन की गलत तशरीह है। मौलाना ने जोर देकर कहा कि घरेलू जीवन में नर्मी, मोहब्बत और रहम का उसूल बुनियादी है। अगर किसी समाज या गिरोह की सोच इस बुनियाद से टकराती है, तो उसे इस्लामी करार नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें ‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब:14 कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था और फिटनेस का संगम अयोध्या एक बार फिर आस्था और उत्साह से सराबोर दिखी, जब क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में “रन फॉर राम” का भव्य आयोजन 14 कोसी परिक्रमा पथ पर हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। लगभग 42 किलोमीटर लंबी इस स्पर्धा में 2100 मीटर से लेकर फुल मैराथन तक की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। राम नाम के जयकारों के साथ शुरू हुई दौड़ में पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दबंगों ने दलित का छप्पर फूंका:लाठी-डंडे चले; 4 राउंड फायरिंग; 7 घायल, विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो
    Next Article
    बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक शुरू:तीन एजेंडे पर मायावती फोकस, प्रदेश प्रभारियों में बदलाव, कांशीराम जयंती और चुनावी राज्यों की रणनीति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment