Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिन-रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर:सर्दी-जुकाम बढ़ा; रविवार को तेज धूप निकली, तापमान बढ़ेगा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुबह और शाम के मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि सुबह व रात में हल्की ठंडक के कारण सर्दी-जुकाम की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को भी मौसम साफ है व तेज धूप निकली है।। बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी। सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी। दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने से दिन में धूप का असर रहेगा। ऐसे में तापमान के अंतर को देखते हुए सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की जरूरत है। शनिवार को गर्मी और उमस ने किया परेशान सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में आसमान साफ रहने से तेज धूप निकली और नमी अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम में बदलाव से कुछ राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहटौर के मां चामुंडा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा
    Next Article
    मां अन्नपूर्णा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़:मंदिर के बाहर लगी लंबी कतार,पुजारी बोले-माता के दर्शन से धन-धान्य की होती है प्राप्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment