Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट:पीड़ित बोला- बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला करके बैग छीना, जांच में घटना झूठी निकली

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दिनदहाड़े पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर युवक से 8 लाख की लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने युवक को कट्‌टे के बट से सिर पर मारा और बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात श्यामनगर पुलिस चौकी के शताब्दी उद्यान मोड़ के पास हुई। लूट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि सड़क किनारे कुछ बाइक वाले युवक से मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही लोग इकट्‌ठा होने लगे तभी बाइक सवार बदमाश भाग गए। वहीं पीड़ित ने लूट की घटना को झूठी बताया। उसने कहा कि बाइक टकराने पर 4 लोगों ने मुझे पीटा। फिर आरोपी भागने लगे तो मैंने लूट होने की बात लोगों से कही। मगर मेरे साथ लूट नहीं हुई थी। मैं कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता हूं। अब पूरा मामला पढ़िए… थाना नौबस्ता के यशोदा नगर के रहने वाले मोहम्मद वासिद ने बताया- मैंने गांव की जमीन बेची थी। सोमवार को करीब 8 लाख रुपए की रकम सिविल लाइन के बैंक से निकालकर बाइक से लौट रहे थे। मेरे साथ मेरा दोस्त अरसद भी था। करीब 6 से साढ़े 6 बजे के बीच हम श्यामनगर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर शताब्दी उद्यान की ओर से बाईपास की ओर निकले। वहीं पेड़ के किनारे पेशाब करने के लिए रूक गए। तभी पीछे से दो बाइकों से 4 बदमाश आए। हमने जैसे ही विरोध किया। उन्होंने कट्‌टे की बट से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस युवक को लेकर पुलिस चौकी पहुंची मोहम्मद वासिद अपने से लूट की घटना के बारे में जानकारी दे ही रहा था कि पुलिस के लोग उसे अंदर की ओर ले गए। जब पीड़ित बाहर परिवार के साथ निकला तो उसे कुछ बताने से इनकार कर दिया। जबकि परिवार के लोगों ने भी लूट की बात से मना करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- 3 बाइक से 6 बदमाश आए थे। इन्होंने पहले दोनों युवकों को हेलमेट से पीटा। इसके बाद कट्‌टा निकाल लिया। इसके बाद लोग युवकों को बचाने की हिम्मत नही जुटा पाए। वहीं पीड़ित वासिद ने अपना बयान पलट दिया है। उसका कहना है कि बाइकों की टक्कर हुई थी। 2 बाइक सवार चार लोगों ने मुझे पीटा। मेरे सिर में चोट लग गई। फिर मैंने लूट होने की जानकारी दी। मगर मेरे साथ लूट नहीं हुई है। घटना झूठी है। मेरा साथ में अरशद खान थे। जिनका हैलट में इलाज चल रहा है। मैं कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता हूं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- वासिद अपने साथी अरशद खान के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास बाइकों के बीच टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ की गई। जांच में लूट की घटना झूठी निकली। वासिद ने भी लूट की घटना से इंकार किया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक के नंबर से फौजी की पहचान कर उसके घर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार चुनाव में अब तक 78% वोटिंग:96 प्रत्याशी मैदान में, समर्थकों ने उड़ाए पर्चे; COP कार्ड दिखाने के बाद मिल रही एंट्री
    Next Article
    8033 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कल से:STF-LIU अलर्ट; CCTV कैमरे से निगरानी, लखनऊ में कंट्रोल रूम का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment