Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या के बाद लूट:बदमाशों ने लेक्चरर की पत्नी का गला रेता, फिर कैश और जेवर लूटे

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर आवास-विकास में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक रिटायर लेक्चरर के घर में घुसकर महिला की गर्दन रेतकर मर्डर और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लेक्चरर महज 30 मिनट के लिए दवा लेने के लिए घर से बाहर निकले थे, घर लौटकर आए तो पत्नी का शव रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़ा था और पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा। इसके साथ ही आलमारियों के लॉकर टूटे मिले। मामले की जानकारी मिलते ही एडीसीपी और कल्याणपुर थाना प्रभारी समेत अन्य फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुटा है। 30 मिनट में गला रेतकर मर्डर और लूटपाट आवास विकास-1 मकान नंबर एच-1624 कल्याणपुर में हरेन्द्र कुमार सिंह परिवार के साथ रहते हैं। हरेन्द्र ने बताया कि अभी बीते 31 मार्च को ही आचार्य नगर के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से रिटायर हुए हैं। घर में पत्नी ऊषा और तीन बच्चे बेटी पूजा, प्राची और बेटा प्रसून है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटे का बीटेक फाइनल ईयर कंप्लीट होने के बाद हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट हो गया है। इस वजह से घर में बुजुर्ग दंपति अकेले ही रहते थे। हरेन्द्र के मुताबिक गुरुवार दोपहर को वह दवा लेने के लिए बाहर से गेट का कुंडा लगाकर गए थे, करीब आधे घंटे बाद घर लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अपनी पत्नी निर्मला का नाम लेते हुए कहा कि दरवाजा क्यों खोल दिया है और घर के भीतर दाखिल हुए थे दंग रह गए। उनकी पत्नी का रक्तरंजित शव जमीन पर पड़ा हुआ था और पूरे घर का सामान बिखरा था। आलमारियों का लॉकर टूटा हुआ था। वह शोर मचाते हुए बाहर निकले और मोहल्ले के लोगों के साथ ही पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर एडीसीपी वेस्ट, कल्याणपुर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। भगवा गमछा ओढ़कर घुसे बदमाश ने की वारदात डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि घर में एक भगवा गमछा ओढ़े हुए युवक दोपहर 1 बजकर 16 मिनट पर अंदर गया है। इसके बाद करीब 55 मिनट बाद 2:10 बजे निकल गया। इस दौरान एक महिला का भी मूवमेंट घर पर मिला है। युवक घर में जाते हुए तो खाली हाथ है, लेकिन लौटते समय हाथ में झोला लेकर निकला है। गमछा ओढ़ा होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। सर्विलांस टीम को भी खुलासा करने में लगाया गया है। जांच के दौरान कई अहम इनपुट मिले हैं। जल्द ही लूटपाट के लिए महिला की जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। नौकरानी और एसी सर्विस वाले को उठाया डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि वारदात से महज 30 मिनट पहले ही नौकरानी घर से निकली थी। आज ही घर पर एसी की सर्विस करने के लिए भी दो मैकेनिक आए थे। नौकरानी ऊषा और दोनों एसी मैकेनिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके साथ ही घर आने-जाने वालों की लिस्ट जुटाकर सभी से बारी-बारी से पूछताछ की जा रही है। देखा जा रहा है कि आखिर वारदात के वक्त नौकर और उनके परिवार के लोग कहां पर थे। डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें कई सुराग मिले हैं। जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड और लूटपाट की वारदात का खुलासा किया जाएगा। 29 अप्रैल को भतीजी की शादी में जाना था कोलकाता शिक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को दंपति को भतीजी की शादी में कोलकाता जाना था, इसी की तैयारी में दंपति जुटे थे। दवा लेने के लिए घर से 800 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर गए थे, महज 30 से 45 मिनट में लौटकर आए तो सबकुछ खत्म हो चुका था। बदमाशों ने लूटपाट के लिए पत्नी की गला रेतकर मार डाला। मां के मर्डर की जानकारी मिलते ही तीनों बच्चे कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के बाद मोहल्ले के लोगों ने बुजुर्ग हरेन्द्र को संभाला, पत्नी की हत्या के बाद उनकी भी तबियत बिगड़ गई है। कब क्या हुआ, जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी:बरेली के 49 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, वेबसाइट पर देखें परिणाम
    Next Article
    रेलवे ट्रैक पर पथराव, हादसों पर सख्त चेतावनी:जीआरपी-आरपीएफ ने गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment