Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में थार चोरी का पांच दिन में खुलासा:दो दोस्त निकले मास्टरमाइंड, पुलिस ने कार बरामद की

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर। पनकी मंदिर में दर्शन करने गए एक कारोबारी की थार कार चोरी के मामले का पुलिस ने पांच दिन के अंदर खुलासा कर दिया। इस वारदात का मास्टरमाइंड दो दोस्त निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। मंदिर में दर्शन के दौरान हुई वारदात कल्याणपुर के आवास विकास-एक स्थित आदर्श नगर निवासी अरविंद कुमार पांच दिन पहले परिवार के साथ पनकी मंदिर दर्शन करने गए थे। उन्होंने मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर अपनी थार कार खड़ी की और परिवार के साथ अंदर चले गए। दर्शन कर लौटे तो कार गायब थी। इस पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई। सर्विलांस से मिला सुराग, आरोपियों की पहचान जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात सुरेंद्रनगर, रावतपुर निवासी शिवम पाल ने अपने साथी केशवपुरम, आवास विकास-एक निवासी अमन दीक्षित के साथ मिलकर अंजाम दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों की लोकेशन ट्रेस कर उनका पीछा शुरू किया।इस दौरान आरोपी अमन दीक्षित चोरी की कार के साथ लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा, ताकि पुलिस को चकमा दे सके। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कपाली मार्ग डबल रोड पर घेराबंदी कर दी और थार कार समेत अमन व उसके साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। समय रहते कार्रवाई, कटने से बच गई कार एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी कार को कटवाकर उसके पुर्जे बेचने की फिराक में थे। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में भाजपा सांसद और वित्तमंत्री ने किया जनसंपर्क:कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में एक घायल, हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment