Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिव्यांगों ने CMO को ज्ञापन सौंपा:बेरा जांच मशीन न होने से परेशान, बोले- प्रमाण पत्र बनवाने लखनऊ जाना पड़ता है

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बधिर दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने कानपुर में बेरा (BERA) जांच मशीन जल्द स्थापित कराने की मांग उठाई, ताकि बधिर दिव्यांगों को जांच के लिए दूसरे जिलों के चक्कर न लगाने पड़ें। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्टी के आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश संख्या 190/2025/आई/1066830/2025-5-6099/192/2023-6, दिनांक 26 अगस्त 2025 के तहत प्रदेश के 54 जनपदों में बेरा मशीन लगाने के लिए 6 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके बावजूद अब तक कानपुर नगर में बेरा मशीन नहीं लगाई जा सकी है। अध्यक्ष बोले जांच कराने लखनऊ जाना पड़ता है वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बेरा जांच की सुविधा न होने के कारण बधिर दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बजट स्वीकृत कर चुकी है तो मशीन लगाने में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर कानपुर में बेरा मशीन नहीं लगाई गई तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, सरला, राहुल विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, महेश चन्द्र साहू, अनिल कुमार, आशीष कुमार, राम शंकर माली और अमित कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने किया बड़ा फेरबदल:10 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया, बिजेन्द्र सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टेरिंग फेल होने से स्कॉर्पियो पलटी:8 लोग घायल, अयोध्या से बक्सर जा रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment