Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष बोले- हिंदुस्तान हमारे बाप का है:पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम को दी श्रद्धांजलि, कहा- ऐशान्या भारत की बेटी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी सहित 26 लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती और विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश पाठक और सतीश महाना भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कुछ लोग नारे लगाते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है, तो मैं उनसे गर्व से कहता हूं कि हिंदुस्तान हमारे बाप है। हिंदुस्तान उनके बाप का नहीं हो सकता, जो केवल अपनी बात करते हैं और बाकी सबको काफिर समझते हैं। हिंदुस्तान उनका का है, जो किसी आतंकवादी घटना के बाद दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते हैं, जिनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। शुभम के परिवार, उनकी पत्नी ऐशान्या ने ऑपरेशन सिंदूर के नायकों का शौर्य वंदन कार्यक्रम का भी आयोजन रखा। शहीद हुए जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया गया मोतीझील स्थित लाजपत भवन में बुधवार शाम को कार्यक्रम की शुरुआत शुभम और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि देकर हुई। पुष्पांजलि सभा के बाद स्वरांजलि का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से सैनिकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस दौरान सेना में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन लोगों को भी सम्मान दिया गया, जो सेना में रहते हुए घायल हुए और अपने अंग खो चुके हैं। सतीश महाना और बृजेश पाठक ने सम्मान किया। इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशान्या और पिता संजय द्विवेदी भी मंच पर मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कमजोर और कायर आतंकवादियों ने इस दुखद घटना को अंजाम दिया, जिसमें हमने अपने शुभम को खो दिया। इस परिवार से हमारे पीढ़ियों से संबंध हैं। उन्होंने कहा कि जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने और डिप्टी सीएम ने तुरंत बात कर शुभम के पिता से संपर्क किया। उस समय प्राथमिकता थी कि सबसे पहले शुभम के पार्थिव शरीर को कानपुर लाया जाए। ‘हिंदुस्तान हमारे बाप का है' उन्होंने कहा- 7 मई 2025 को जब ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मिली, तो वे सबसे पहले ऐशान्या के पास पहुंचे। उस दिन लगा कि शहीदों के लिए कुछ समर्पित करने का अवसर मिला। कुछ लोग नारे लगाते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है, तो मैं उनसे गर्व से कहता हूं कि हिंदुस्तान हमारे बाप है। हिंदुस्तान उनके बाप का नहीं हो सकता, जो केवल अपनी बात करते हैं और बाकी सबको काफिर समझते हैं। हिंदुस्तान उनका का है, जो किसी आतंकवादी घटना के बाद दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते हैं, जिनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता गोलीकांड मामले में 4 आरोपियों पर मुकदमा:40 घंटे बाद पीड़ित ने दी थाने में तहरीर, खुलासे के लिए लगी 4 टीम
    Next Article
    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक डायवर्ट:23 और 28-29 अप्रैल को भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment