Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विधायक का अनोखा प्रदर्शन:ड्राई स्विमिंग पूल में तैराकी की, अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के फूलबाग स्थित नाना राव पार्क के स्विमिंग पूल को शुरू कराने की मांग को लेकर अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक अपने समर्थकों के साथ सूखे पड़े स्विमिंग पूल में पहुंचे। वहीं 'ड्राई स्विमिंग' कर शासन-प्रशासन पर तंज कसा। इस दौरान कार्यकर्ता भी पूल में उतरकर हाथ-पैर चलाते नजर आए। सूखे पूल में लेटकर तैराकी स्टाईल में हाथ-पैर हिलाकर प्रदर्शन किया। विधायक ने बताया- नाना राव पार्क स्थित यह तरणताल हर साल होली से पहले मार्च में शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार अप्रैल का महीना खत्म होने को है और पूल अब तक चालू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि शहर के युवाओं और आम लोगों के लिए एक जरूरी सुविधा है। नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया सपा विधायक ने इस दौरान एक नाटक भी प्रस्तुत किया। जनता और जनप्रतिनिधि किस तरह से अधिकारियों के पास जाकर इस स्विमिंग पूल को शुरू कराने के लिये शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन अधिकारी किस तरह से मस्त रहते हैं। केवल सुनते हैं और टाल देते है, लेकिन गर्मी में समय से स्विमिंग पूल शुरू नहीं हो पाता है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिकारी नींद में हैं, सो रहे हैं, इसलिए विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से इस तरह का उदाहरण देकर उन्होंने प्रदर्शन और नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस तरणताल के बंद रहने से राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को शायद इसकी कोई परवाह नहीं है। शहर के बीचों-बीच स्थित यह तरणताल अब तक चालू नहीं किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि निजी पूल संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। बार-बार शिकायत, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं अमिताभ बाजपेई का आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत पत्र और ज्ञापन दिए गए, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूल बंद रहने से हर महीने करीब ₹1.5 लाख के राजस्व का नुकसान हो रहा है। विधायक ने सवाल उठाया कि सरकारी स्विमिंग पूल बंद है, जबकि निजी क्लब लगातार चल रहे हैं। उन्होंने इसे संयोग नहीं बल्कि संभावित साजिश बताया और जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पार्क में बने ओपन जिम की हालत पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि वहां की मशीनें और झूले टूटे पड़े हैं, जिससे लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के गंगनहर में मिला लापता व्यापारी का शव:सत्संग जाने की बात कहकर निकले थे; अनियंत्रित मोपेड समेत नहर में गिरने से गई जान
    Next Article
    कानपुर में सोसाइटी सचिव पर भूखंड गड़बड़ी का आरोप:उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment