Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में यात्रियों से भरे ट्रेनों के टॉयलेट:होली मनाने जा रहे घर, यात्री बोले- ट्रेन में चढ़ने के लिए मारपीट, जान पर खेलकर सफर कर रहे

    7 hours ago

    1

    0

    होली का त्योहार नजदीक आ गया है, ऐसे में अपने-अपने घर जाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। ट्रेन और बसों में सीट नहीं मिल रही है। बस की छत पर बैठकर, लटटकर और ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और गुजरात से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बहुत ज्यादा है। आती-जाती ट्रेनों में लोग टॉयलेट में बैठे और गेट पर खड़े मिले। सबसे बुरा हाल जनरल कोच का है। लोग कोच के अंदर सीटों के बीच चादर बांध कर भी सफर कर रहे हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने दैनिक भास्कर से अपना दर्द साझा किया है। उनका कहना है कि हर बार ऐसा ही होता है। रेलवे प्रशासन की तरफ से ठोस इंतजाम नहीं किए जाते। सरकार को स्पेशल ट्रेने चलवानी चाहिए, लेकिन लोगों के लिए यहां कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। पढ़िए रिपोर्ट… सबसे पहले ट्रेन में भीड़ की 3 तस्वीरे देखिए... दिल्ली- मुंबई से बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कानपुर सेंट्रल से 275 ट्रेनें गुजरती है, जिनमें करीब 3 लाख मुसाफिर यात्रा करते हैं। किसी भी त्योहार पर ये संख्या 3 लाख 50 हजार के आसपास पहुंचने का अनुमान है। होली को रेलवे 61 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। लेकिन दिल्ली, मुंबई से बिहार और बंगाल आदि जगह जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ बनी हुई है। भीड़ इतनी कि टॉयलेट में बैठे यात्री जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में यात्री टॉयलेट में सफर करते हुए दिखाई दिए। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री अंकुश कुमार ने बताया- मैं जयपुर 4 बजे से गया अपने घर जा रहा हूं। लोग अपनी जान पर खेल करके घर जा रहे हैं। त्योहार के समय सरकार को स्पेशल ट्रेने चलवानी चाहिए। लेकिन लोगों के लिए यहां कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। लोग टॉयलेट में बैठे हुए हैं, कोई कैसे बैठा हुआ है। ट्रेन के अंदर पैर रखने की जगह नहीं है। हम लोग पायदान पर सफर कर रहे है। अपनी जान पर खेलकर सफर कर रहे वहीं, यात्री पप्पू ने बताया- हम जोधपुर से प्रयागराज अपने घर जा रहे हैं। हम लोग जैसे तैसे ट्रेन में जिंदगी काट रहे हैं। लोग टॉयलेट में बैठने के लिए मजबूर हैं। हम लोग अपनी जान पर खेल के सफर कर रहे हैं। रेलवे 61 स्पेशल ट्रेन चला रहा रेलवे के अधिकारियों ने बताया- हम लोग सभी लोगों को ट्रेनों में सीट देने की कोशिश कर रहे हैं, इसके लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल 61 होली ट्रेन चलाई जा रही हैं। यहां से 275 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें करीब 3 लाख यात्री कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरते और यात्रा करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कालेज में विवाद खत्म:डॉक्टरों ने माफी मांगी; नर्सिंग स्टाफ भी काम पर लौटा
    Next Article
    बिजली विभाग के 8 इंजीनियर सस्पेंड:24 बाबुओं का लखनऊ से बाहर तबादला, बिल वसूली में लापरवाही की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment