Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली विभाग के 8 इंजीनियर सस्पेंड:24 बाबुओं का लखनऊ से बाहर तबादला, बिल वसूली में लापरवाही की थी

    5 hours ago

    1

    0

    बिजली कनेक्शन जारी करने और बिल वसूली में लापरवाही के आरोपों के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। शनिवार को जांच के बाद लखनऊ में तैनात 8 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया, जबकि 24 बाबुओं का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय जांच में सामने आया कि नए बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। इसके साथ ही राजस्व वसूली में भी लापरवाही पाई गई। वर्टिकल व्यवस्था के तहत कार्यों की निगरानी में ढिलाई और फाइलों के निस्तारण में देरी को गंभीरता से लिया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद MD रिया केजरीवाल ने तत्काल प्रभाव से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ये इंजीनियर हुए सस्पेंड कार्रवाई के तहत एक्सईएन नीरज कुमार और एई अमित कुमार को निलंबित किया गया है। इसके अलावा एई अनुभव कुमार सिंह और एई प्रशांत कुमार गिरी को भी सस्पेंड कर दिया गया। एई अमित कुमार, जेई दिनेश कुमार, जेई रविन्द्र कुमार और जेई दीपक पांडेय को भी निलंबन का सामना करना पड़ा है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 24 बाबुओं का जिले से बाहर तबादला इंजीनियरों पर कार्रवाई के साथ ही 24 बाबुओं को वर्टिकल व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में जिले से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है। माना जा रहा है कि फाइल प्रबंधन, राजस्व रिकॉर्ड और कनेक्शन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए यह कदम उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में यात्रियों से भरे ट्रेनों के टॉयलेट:होली मनाने जा रहे घर, यात्री बोले- ट्रेन में चढ़ने के लिए मारपीट, जान पर खेलकर सफर कर रहे
    Next Article
    सुल्तानपुर में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार:वाराणसी CIB टीम ने पकड़ा, 200 से 300 रुपये अधिक लेकर उपलब्ध कराता था टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment