Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में यूट्यूबरों ने छात्र को किडनैप किया:2 लाख की फिरौती मांगी; पकड़े गए तो कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 10 साल छात्र को किडनैपिंग करने के बाद 2 लाख की फिरौती मांगी गई। फोन पर की गई रुपए की डिमांड से परिवार परेशान हो गया। उन्होंने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। करीब 2 घंटे बाद किडनैपर्स ने प्रैंक की बात कहकर छात्र को छोड़ दिया। मां की शिकायत पर गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने करीब 48 घंटे में 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद 3 नाबालिग समेत 8 यूट्यूबर को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। कान पकड़कर माफी मांगी। बोले- दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। डीसीपी साउथ ने पूरे मामले का शनिवार शाम खुलासा किया। अब जानिए पूरा घटनाक्रम… बर्रा-8 के रहने वाले अमित शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी प्रभाती, 10 साल का बेटा हर्षल और छोटा बेटा यशू है। हर्षल मेहरबान ​सिंह का पुरवा के स्कूल में कक्षा- 4 में पढ़ता है। अमित ने बताया- बुधवार (11 फरवरी) की शाम करीब 7:30 बजे हर्षल घर के पास सब्जी खरीदने गया था। हर्षल ताता है कि सब्जी लेने जाते समय मुझे रास्ते में 2 लड़के मिले। वो लोग मुझे अपनी बातों में उलझाकर केडीएमए स्कूल के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां मुझे धमकाते हुए बोले कि ये फोन लो और अपनी मां को कॉल करो। उनसे 2 लाख रुपए मांगो। मैंने मम्मी को फोन किया और रोते हुए कहा कि कुछ लड़कों ने मुझे किडनैप कर लिया है। मुझे छोड़ने के नाम पर 2 लाख रुपए मांग रहे। इसके बाद मैंने फोन काट दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया मोबाइल पर बेटे की कॉल आने के बाद मां प्रभाती परेशान हो गई। परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। 25 मिनट बाद दोबारा एक नए नंबर से मां के पास कॉल आई। इस बार किदवई नगर के यूपी किराना स्कूल के पास 5 हजार रुपए पहुंचाने की बात कही गई। रात करीब पौने 9 बजे किडनैप करने वाले लड़कों ने अपने को यूट्यूबर बताया। उन्होंने इसे मजाक बताया और कहा कि हम लोग प्रैंक कर रहे थे। मां ने बेटे के किडनैपिंग की दर्ज कराई FIR 11 फरवरी की रात करीब 9 बजे बेटा घर लौट आया। बेटे को सही-सलामत पाकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन, किडनैपर का कुछ पता नहीं चला। इस पर मां प्रभाती ने 12 फरवरी को गुजैनी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने 150 फुटेज खंगाले, पकड़ में आए यूट्यूबर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। इसमें पता चला कि गुजैनी थाने के ही रहने वाले 2 बच्चों ने फिरौती की रकम मांगी थी। दोनों ने आंध्रप्रदेश और कन्नौज के मोबाइल नंबर से कॉल किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें लगी थीं। घटनास्थल के आसपास करीब 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें ई-ब्लॉक कच्ची बस्ती के अरविंद सिंह, जरौली ईडब्ल्यूएस के चंदन कुमार, वरुण विहार के लकी, बर्रा-8 के मो. शाहिद, बर्रा-8 ई ब्लॉक के अमन कटियार और 3 नाबालिग लड़के कैद हुए थे। जांच में सामने आया कि अमन कटियार के खिलाफ गुजैनी और डेरापुर थाने में चोरी के 2 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि हम लोग सोशल मीडिया देखकर वीडियो बनाते थे। फिर उसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। सभी आरोपियों के इंस्टाग्राम आईडी में 150 से 200 कई तरह के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड, वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; पहली मुलाकात के किस्से सुनाए
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत:गोंडा में रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, इलाज करवाने जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment