Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल पुरम कॉलोनी में शाम के समय एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। डायल 112 पर सूचना मिली कि निहाल बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक समर सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक विनोद सिंह व हेड कांस्टेबल पुनीत चंद्र को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दीनदयाल पुरम कॉलोनी स्थित मकान संख्या E3/77 में रहने वाले किशोर कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की है। युवक के परिवार में पत्नी नैन्सी देवी (36) तथा दो पुत्रियां मानसी (7) और आरोही (4) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। थाना सेन पश्चिम पारा के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में सड़क हादसे में पिता की मौत:बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने CHC पहुंचाया; जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    बदायूं में किन्नर की बहन के अश्लील फोटो वायरल:दो गुटों की रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment