Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में किन्नर की बहन के अश्लील फोटो वायरल:दो गुटों की रंजिश में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    14 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच रंजिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला की तस्वीरों को अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके साथ ही एक आपत्तिजनक ऑडियो भी प्रसारित किया गया, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर उन्हें एडिट कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। वायरल ऑडियो में उनकी पत्नी के किन्नर भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर में कहा गया है कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी का भाई बचपन से किन्नर था और करीब 12 वर्ष पहले किन्नरों के एक समूह में शामिल हो गया था। गुरु द्वारा नाम दिए जाने के बाद वह उझानी, बिल्सी, मुजरिया और कछला क्षेत्रों में बधाई मांगने का काम करता है। आरोप है कि कुंवरगांव क्षेत्र का एक किन्नर उसके भाई से रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते महिला की तस्वीरें वायरल की गईं और धमकी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद का हिस्सा है। दो दिन पहले भी एक गुट ने दूसरे गुट के चार किन्नरों को बंधक बनाकर उनके बाल काट दिए थे और मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
    Next Article
    CSJMU कैंपस में गूंजा हर-हर महादेव:कुलपति ने पत्नी संग किया पूजन, विशाल भंडारे में हजारों छात्रों ने छका महाप्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment