Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवती को सेक्स रैकेट में धकेला:नौकरी का झांसा दिया, पश्चिम बंगाल से बुलाकर बंधक बनाया; 20 होटलों के नाम सामने आए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कई होटलों में शुक्रवार शाम छापेमारी की। एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में 20 होटलों के नाम सामने आए हैं, जिनमें लड़कियों को भेजा जाता था। युवती को ‘कोलकाता के दादा’ नाम से पहचान रखने वाले व्यक्ति और कानपुर निवासी रोहित वर्मा ने नौकरी का झांसा दिया था। बेहतर भविष्य की उम्मीद में युवती कानपुर पहुंची, लेकिन यहां उसे बंधक बनाकर जबरन गलत धंधे में धकेल दिया गया। आरोप है कि उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। धमकी भी दी गई। मौका मिलते ही पहुंची पुलिस के पास किसी तरह मौका पाकर युवती आरोपियों के चंगुल से निकल गई और सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके, एडीसीपी लाइन शिवा सिंह और ट्रेनी आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इंदिरा नगर से आरोपी हिरासत में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर क्षेत्र से आरोपी रोहित वर्मा को हिरासत में लिया। वहीं, ‘कोलकाता के दादा’ की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की गई है। पूछताछ में आरोपी ने पहले खुद को निर्दोष बताया, लेकिन बाद में कई अहम जानकारियां दीं। 20 होटलों के नाम सामने आए पुलिस को आरोपी के पास से एक न्यूज पोर्टल का आईडी कार्ड और मोबाइल नंबरों की सूची मिली है। इसके आधार पर कल्याणपुर समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां कुछ अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने संबंधित होटलों के बुकिंग रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। एडीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया- अब तक लगभग 20 होटलों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। संबंधित होटल संचालकों को पूछताछ हेतु बुलाया जा रहा है। साथ ही अन्य पीड़िताओं और संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं तार एडीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गहन जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक को SRH की कप्तानी नहीं मिलने पर युवराज हुए नाराज
    Next Article
    सहारनपुर में खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक अरेस्ट:वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक सीज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment