Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर नगर निगम सदन में भिड़े पार्षद:सपाई बोले- ब्राह्मण तुमको चप्पल से मारेगा, भाजपा का जवाब- विधायक चोर है

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम की बैठक में शनिवार को जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई के बीच तनातनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। हमला करने दौड़े रजत कौशिक को भाजपा पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने पकड़ लिया। इस दौरान विकास जायसवाल ने सदन में ‘टोटी चोर’ के नारे लगाए। उन्होंने सपा विधायक का नाम लेते हुए कहा- अमिताभ बाजपेई चोर है। इस पर रजत कौशिक ने कहा- तुमने ब्राह्मण को चप्पल दिखाई थी। तुमको ब्राह्मण ही चप्पल-चप्पल मारेगा। दोनों पार्षद वार्ड के परिसीमन को लेकर आपस में भिड़े। दरअसल, बैठक कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाई गई थी। 4 तस्वीरें देखिए… पहले से थी हंगामे की आशंका अधिकारियों और मेयर को नगर निगम सदन में हंगामा होने की आशंका पहले से थी। इसी के चलते सदन शुरू होने से पहले ही एसीपी समेत 3 थानों की फोर्स, पीएसी नगर निगम में तैनात कर दी गई। नगर निगम परिसर के अलावा बाहर और पीछे की ओर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस बीच सदन में हुए हल्के-फुल्के हंगामों को पुलिसवालों ने संभाला। आपस में ही भिड़ गए भाजपा पार्षद सदन के दौरान ही भाजपा पार्षद लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल और आलोक पांडेय मंच के पास पहुंच गए। इनका आरोप था कि पार्षद आलोक पांडेय के साथ आए एक युवक के साथ अभद्रता की गई। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। तीनों पार्षद मेयर से बात कर रहे थे। तभी अन्य भाजपा पार्षदों ने इस हंगामे का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान भाजपा पार्षद आकर्ष बाजपेई ने मंच के पास आकर मेयर से कहा कि सदन में व्यवधान करने वाले अराजकतत्वों को पुलिस से बाहर निकलवाया जाए। भाजपा के 5 और सपा का एक पार्षद कार्यकारिणी में कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए सदन बुलाया गया था। सदन में हंगामे और कई मुद्दों पर बहस के बाद आखिर में सर्वसम्मति से 6 सदस्यों का चुनाव हुआ। इनमें भाजपा से 5 और सपा से एक पार्षद चुने गए। सपा से रजत कौशिक को चुना गया। रजत से ही सदन के दौरान भाजपा पार्षद की तनातनी हुई थी। भाजपा से वंदना शर्मा, कौशल मिश्रा, आदर्श गुप्ता, जितेंद्र चौरसिया और सतीश यादव को चुना गया। गंदगी और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा सदन के दौरान पनकी से पार्षद आरती बाजपेई ने क्षेत्र में गंदगी होने की बात कही। विनायकपुर से पार्षद कौशल मिश्रा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की सड़कें खराब हैं। जर्जर सड़कों पर लोग नगर निगम और पार्षद को घेरते हैं। उन्होंने मांग रखी कि पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर नगर निगम की ओर से बोर्ड लगवाए जाएं कि यह सड़क हमारी नहीं है। गोंविद मुख्य सचेतक और नीरज सचेतक बने नेता पार्षद दल नवीन पंडित ने बताया- महापौर के निर्देशा पर मुख्य सचेतक पद की जिम्मेदारी पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला को सौंपी गई है। यह पद पार्षद स्व. यशपाल सिंह के निधन से खाली हुआ था। वहीं, पार्षद नीरज रक्सेल को सचेतक मनोनीत किया गया है। सपा पार्षद बोले- ईश्वर ने दो हाथ उनको दिए हैं, तो दो हमें भी दिए सपा पार्षद रजत कौशिक ने कहा- मेरे वार्ड की सीमा में भाजपा पार्षद विकास जायसवाल नगर निगम की सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। इसके विरोध में मैंने आज से तीन महीने पहले नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था। वार्ड परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अगर उसमें वह मेरे वार्ड का हिस्सा है, तो मुझे बताया जाए। विकास जायसवाल लगातार अभद्र टिप्पणी और बदतमीजी कर रहे थे। अगर वह इस तरह से लड़ते रहेंगे, तो उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देने का काम करूंगा। वह जिस तरह चाहेंगे, उस तरह उनको जवाब दूंगा। अगर प्रेम की भाषा समझेंगे तो प्रेम की भाषा में जवाब देंगे। अगर उनको लगता है कि बहुत बड़े बाहुबली हैं, तो ईश्वर ने दो हाथ उनको दिए हैं, दो हमको दिए हैं। वह विधायक को चप्पल दिखाते हैं, कहीं किसी से लड़ते हैं, तो कहीं किसी से। अब उनकी कोई भी बदतमीजी सही नहीं जाएगी। उनको जहां चाहेंगे, जैसे चाहेंगे, वैसे जवाब देंगे, वह जिस स्थिति में चाहें। सपा के गुंडे नगर निगम में गुंडागर्दी करने लगे भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने कहा- कैनाल पटरी की एक योजना है, जो 2003 में केडीए ने विकसित करके कानपुर नगर निगम को हैंडओवर की थी। पिछले कार्यकाल में महापौर वहां पर बारातशाला का पूजन करने गई थीं। एमएलसी सलिल विश्नोई हम सब लोग भी थे। उसके बाद वहां पर एक शव वाहन, डीप फ्रीजर, 100 एम्बुलेंस खड़ी करने की जगह का भी प्रस्ताव पास हुआ। आज मैं उसी बारातशाला पर बोल रहा था। तभी सपा के गुंडे नगर निगम में गुंडागर्दी करने लगे। ये जब गुंडागर्दी करते हैं, तो ठीक है। जब इनकी गुंडागर्दी का जवाब दो, तो कपड़े उतारकर, चप्पल उतारकर घूमते हैं। यही समाजवादियों का चेहरा है। इनकी गुंडागर्दी करने की आदत है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे, राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेयर साहब...कार से नीचे पानी में उतरिए, ये स्पेन है':गोरखपुर में जलभराव का जायजा लेने नगर आयुक्त के साथ पहुंचे थे, व्यापारियों ने घेरा
    Next Article
    पिता बोले- दामाद ने बेटी-नातिन को मारकर लटकाया:गाजियाबाद में नर्स से अफेयर था; सिर्फ तख्त पर कुंडे से फंदा कैसे लगाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment