Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर PAC ग्राउंड में खेली कपड़ा फाड़ होली:अधिकारी-जवानों ने ढोल नगाड़ों पर किया डांस, DIG ने दी शुभकामनाएं

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गिरिजानगर स्थित पीएसी 37वीं वाहिनी में बुधवार दोपहर रंगारंग 'कपड़ा फाड़' होली खेली गई। इस उत्सव में उच्च अधिकारियों से लेकर प्रशिक्षु जवान तक शामिल हुए। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली के गीतों पर जमकर डांस किया। पीएसी कर्मियों के परिवारों ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जवानों ने कुछ समय के लिए ड्यूटी के तनाव से दूर होकर इस उत्सव का आनंद लिया और भाईचारे का संदेश दिया। वाहिनी के आरटीसी ग्राउंड पर आयोजित इस रंगोत्सव में सभी अधिकारियों और जवानों ने शालीनता व उत्साह के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। डीआईजी अतुल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है और यह पर्व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों, जवानों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सेनानायक बीबी चौरसिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, पीसी रावेंद्र सिंह और हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक ने की आत्महत्या:पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों से नोंक-झोंक
    Next Article
    मऊ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी; मौके पर फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment