Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी; मौके पर फोर्स तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बस्ती में बुधवार शाम तनाव की स्थिति बन गई। गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई पाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे कुछ ग्रामीणों ने पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई देखी। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। देखते ही देखते वहां पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसे गांव की शांति भंग करने और बाबा साहब का अपमान करने की एक सोची-समझी साजिश बताया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और काझा चौकी इंचार्ज आशुतोष श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने अराजक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, घटनास्थल पर शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर PAC ग्राउंड में खेली कपड़ा फाड़ होली:अधिकारी-जवानों ने ढोल नगाड़ों पर किया डांस, DIG ने दी शुभकामनाएं
    Next Article
    संभल में ऊंट के साथ निकली 4KM लंबी चौपाई:डीएम-एसपी ने लोगों से मिलकर मनाई होली, भोलेनाथ का हुआ भगवा तिलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment