Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक ने की आत्महत्या:पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों का हंगामा, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों से नोंक-झोंक

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के नगला चौबे गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में आज शाम हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस बात पर उनकी अस्पताल स्टाफ से तीखी झड़प हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस से भी शव को ले जाने को लेकर बहस की, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का दोबारा ईसीजी करवाया। जब चिकित्सक ने फिर से युवक को मृत घोषित कर दिया, तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान नगला चौबे निवासी 27 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है, जो पीओपी का काम करता था। बताया जा रहा है कि आज घर में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। आज बुधवार शाम करीब 4 बजे उसने अपने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना था कि वे शव को किसी निजी डॉक्टर को दिखाना चाहते हैं और पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। मृतक अपने पीछे एक साल का बच्चा छोड़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, दो माह से फरार था
    Next Article
    कानपुर PAC ग्राउंड में खेली कपड़ा फाड़ होली:अधिकारी-जवानों ने ढोल नगाड़ों पर किया डांस, DIG ने दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment