Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर रेलवे ट्रैक पर जला सिलेंडर मिला:आरपीएफ, दो थानों की फोर्स पहुंची; आरोपी की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात एक जलता हुआ गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीर की सूचना पर डीसीपी पूर्वी, आरपीएफ और दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जला हुआ सिलेंडर, झूला, बर्तन, आधार कार्ड, पहचान पत्र और मोबाइल सहित कई दस्तावेज बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक सिलेंडर में आग लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बरामद आधार कार्ड पर ओमप्रकाश मिश्रा का नाम अंकित था। उनके मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर पुत्र ने बताया कि ओमप्रकाश दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। वह शराब के आदी हैं और लगभग 7 हजार रुपये तथा सामान लेकर बिना बताए घर से चले गए थे। ओमप्रकाश मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली में अपने बेटे के पास सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान बैग गिरने से सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ-साथ एफएसएल टीम, जीआरपी और आरपीएफ द्वारा गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस को ओमप्रकाश का मोबाइल और अन्य दस्तावेज घटनास्थल से मिले हैं। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने गृहकर बकायदारों के 8 भवन किए सील:मेरठ में 78 को दी चेतावनी, छूट के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे लोग
    Next Article
    लखनऊ में 15 साल की किशोरी संदिग्ध हालात में लापता:पीपे वाले पुल के पास मिले कपड़े; अपहरण की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment