Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 15 साल की किशोरी संदिग्ध हालात में लापता:पीपे वाले पुल के पास मिले कपड़े; अपहरण की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित घैला पुलिस चौकी के पास पीपे वाले पुल के पास मंगलवार रात एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। देर रात तक पुलिस को किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका था, जिससे परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, रिया मौर्या (15) मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने मौसा कुलदीप मौर्य के साथ घर से निकली थी। करीब 15-20 मिनट बाद रिया के भाई अरुण मौर्या के मोबाइल पर कुलदीप का घबराया हुआ फोन आया। उसने बताया जल्दी पीपा पुल पहुंचो, रिया को कोई उठाकर ले गया है, मैं गाड़ी का पीछा कर रहा हूं। फोन मिलते ही अरुण मौर्या अपनी मौसी काजल मौर्या और मामा बृजेश के साथ मौके के लिए निकल पड़े। जब वे पीपे वाले पुल के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कुलदीप मौर्य घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर रिया के कपड़े, पायजामा और अन्य सामान पड़ा मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है। इधर, किशोरी की तलाश के लिए गोमती नदी में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उतरकर देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि देर रात तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जबकि परिजन इसे सीधे तौर पर अपहरण का मामला मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर रेलवे ट्रैक पर जला सिलेंडर मिला:आरपीएफ, दो थानों की फोर्स पहुंची; आरोपी की तलाश जारी
    Next Article
    कानपुर में 58 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार:पनकी में प्लॉट दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment