Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज:काम पर जाने की कहकर घर से निकली, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जब पत्नी काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तब बेटी ने उन्हें आराम करने को कहा और खुद ‘चोखा-बर्तन’ के काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गई। शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित पिता ने थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है। अजय प्रकाश मिश्र, थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश:सीतापुर में सड़कों पर नारेबाजी कर सुरक्षा एक्ट और 1 करोड़ मुआवजे की मांग की
    Next Article
    शाहजहांपुर में डीएम-एसपी ने बरेली मोड़ पर किया निरीक्षण:रोड चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment