Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाईवे पर 70km में 3,000 गड्ढे:सफर में ढाई घंटे लगे, 26 ब्लैक स्पॉट मिले; NHAI बोला- 1 सप्ताह में गड्ढामुक्त कर देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर जोर दे रही है, लेकिन हाईवे गड्‌ढों से भरे हैं। कानपुर-सागर हाईवे की हालत इसकी हकीकत बयां कर रही है। कानपुर से हमीरपुर के बीच करीब 70km के हाईवे पर लगभग 3 हजार गड्ढे हैं। कई जगह गड्ढे आधे फीट तक गहरे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और करीब डेढ़ घंटे में पूरा होने वाला सफर अब ढाई घंटे का समय ले रहा है। हाईवे पर गड्ढों के कारण बाइक सवारों के गिरने और घायल होने के मामले भी बढ़े हैं। दैनिक भास्कर ने 70 किलोमीटर के इस जर्जर हाईवे पर सफर कर हकीकत परखी। पढ़िए रिपोर्ट… पहले 3 तस्वीरें देखिए… 70 किमी में कहां-कहां खराब मिली सड़क 26 ब्लैक स्पॉट, गड्ढों से बढ़ा खतरा एनएचएआई ने कानपुर-सागर हाईवे पर 26 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे की खराब हालत ने इन संवेदनशील स्थानों पर खतरा और बढ़ा दिया है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या दूसरी लेन में जाना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर नियमित मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक ने NHAI अधिकारियों को फोन कर जताई नाराजगी घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने हाईवे की खराब हालत को लेकर एनएचएआई अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जल्द गड्ढे भरवाने को कहा। NHAI ने कहा- 1 सप्ताह में गड्ढामुक्त करेंगे परियोजना निदेशक पंकज यादव के मुताबिक बारिश के दौरान बिटुमिनस मैटेरियल का काम प्रभावी नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि आगामी एक सप्ताह में कानपुर-सागर हाईवे को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें जाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद; भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्ग से लखनऊ से कानपुर जाना होगा जाजमऊ पुराने गंगापुल को मरम्मत और स्पैन के बेयरिंग बदलने के लिए NHAI ने 3 महीने के लिए बंद कर दिया है। 13 सितंबर यानी रविवार दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अब रोडवेज बस सहित भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। डायवर्जन की व्यवस्था 13 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आज Gen-Z महाजुटान में पहुंचेंगी नेहा बोरा:पेपर लीक और बेरोजगारी का उठेगा मुद्दा, सोशल मीडिया पर 1महीने से चल रही तैयारी
    Next Article
    गौरा में दुर्गा पूजा की तैयारी:दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा गौरा स्पोटिंग क्लब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment