Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद ने होली का तोहफा दिया:इंदौर की तर्ज पर शहर में बनेगी खाऊ गली, खाने के स्टॉल लगेंगे; 4 एकड़ में तैयार होगी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने रंगों के मस्ती भरे त्योहार पर शहरवासियों को तोहफा दिया है। शहर में खाऊ गली बनाई जाएगी, जहां सैकड़ों प्रकार के खाने के व्यंजन मिलेंगे। इसके साथ ही कानपुर की मशहूर खान-पान की वैरायटी भी मिलेगी। जिसमें कानपुर की चाट से लेकर लड्डू का स्वाद लोग चख सकेंगे। 4 एकड़ में 20 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। होली के खास मौके पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के लक्ष्मण बाग में एक ऐसा स्थान बनाया जा रहा है, जहां कानपुर की एक अलग पहचान बनाने के लिए इंदौर की तर्ज पर खाऊ गली बनाई जा रही है। 4 एकड़ में बनेगी खाऊ गली इसे तैयार करने के लिए 4 एकड़ की जगह चिन्हित कर ली गई है। इसमें इस तरह के व्यंजन होंगे, जो शहर की पहचान के साथ-साथ ऐसे व्यंजन भी होंगे, जो इसी तरह की एक मार्केट में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में इसे शुरू कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। इंदौर की तर्ज पर बनेगी खाऊ गली सांसद ने बताया कि जब वे इंदौर की खाऊ गली में गए, जो पूरी रात खुलती है और दिन में वहां दूसरी मार्केट होती है, तो उन्होंने सोचा कि इस कल्चर से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसके साथ ही कानपुर शहर की एक अलग पहचान भी बन सकती है। तभी उन्होंने तय किया कि इस तरह की मार्केट कानपुर में बनाई जा सकती है। लड्‌डू और चाट होगी पहचान सांसद ने कहा कि शहर के मशहूर लड्‌डू चाहे वो ठग्गू के लड्‌डू हों या फिर बनारसी के लड्‌डू हों, और शहर की मशहूर टिक्टी चांट हो तो इसकी पहचान शहर की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है। इसलिए इसकी जानकारी देने में बहुत अच्छा लग रहा है कि इस मस्ती भरी खाऊ गली के बारे में जानकर लोगों को खुशी होगी। जो लोग अन्य शहरों से कानपुर आते हैं, उन्हें अपने शहर में इस तरह की आकर्षक जगह घूमने का आनंद मिल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी सबा के वोटर आईडी कार्ड का मसला उलझा:मेरठ में वकील बोला- पुलिस ने दूसरे का आईडी कार्ड दिखाकर जेल भेजा
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए महराजगंज की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कुशीनगर के युवक का शव लटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment