Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए महराजगंज की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कुशीनगर के युवक का शव लटका मिला

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर कुर्मी टोला के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर… महराजगंज में मिला कुशीनगर के युवक का शव:शीशम के पेड़ पर लटका था महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द-बल्लो सिवान के बीच बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान विकास पुत्र योगेंद्र, निवासी पचाड़, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… डीएम ने महराजगंज वासियों को दी होली की शुभकामनाएं, आपसी प्रेम और भाईचारे से पर्व मनाने की अपील महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से इस रंगोत्सव को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने वाला पावन पर्व है। पढ़ें पूरी खबर… महराजगंज में 8 माह से नहीं मिली सैलरी:रोजगार सेवकों ने भीख मांगकर जताया विरोध महराजगंज के सदर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को रोजगार सेवक संघ ने भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। जिले भर के रोजगार सेवक आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने के विरोध में एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने किया। पढ़ें पूरी खबर… महिला पर पति को जिंदा जलाने का आरोप, पति-पत्नी के बीच विवाद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपारकोठी टोला पिपरा गांव में सोमवार देर रात एक भयावह घटना सामने आई। 55 वर्षीय सुमित्रा पर अपने 60 वर्षीय पति रामपति को जिंदा जलाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि सुमित्रा ने पहले पति पर हमला किया और फिर कमरे में आग लगा दी। आग लगाने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया और मौके से दूसरे गांव की तरफ फरार हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने होली का तोहफा दिया:इंदौर की तर्ज पर शहर में बनेगी खाऊ गली, खाने के स्टॉल लगेंगे; 4 एकड़ में तैयार होगी
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए रामपुर की 5 बड़ी खबरें:कबूतर चोरी विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, जींस कारोबारी लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment