Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सांसद ने सदन मे रखी मांग:पत्रकार गणेश शंकर विधार्थी को मिले भारत रत्न, शहर में बनाया जाए राष्ट्रीय पत्रकारिता संग्रहालय

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने संसद में महान क्रांतिकारी व निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ने अपने अखबार ‘प्रताप’ के जरिए ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई और स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ताकत दी थी। सांसद ने सदन में कहा कि विद्यार्थी ने भगत सिंह समेत कई क्रांतिकारियों का समर्थन किया। 25 मार्च 1931 को कानपुर दंगों के दौरान उन्होंने लोगों की जान बचाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उनकी शहादत पर महात्मा गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि काश उन्हें भी ऐसी ही मृत्यु प्राप्त होती, जिसमें वे हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर पाते। गांधी जी ने यह भी माना था कि स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी प्रमुख दावेदार होते। सांसद रमेश अवस्थी ने मांग की कि उनकी शहादत स्थली का सुंदरीकरण कर वहां भव्य स्मारक और स्मृति वाटिका बनाई जाए। साथ ही ‘प्रताप प्रेस’ को विकसित कर राष्ट्रीय पत्रकारिता संग्रहालय बनाया जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा परिसर में भी गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित की जाए। उनका जीवन और बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL आरोपी के परिजनों से सामग्री बरामद:पुलिस ने एक साल बाद पीएसी बटालियन की निर्माण सामग्री रिकवर की
    Next Article
    कानपुर के रामलला मन्दिर शोभायात्रा की तस्वीरें:विधायको और मेयर ने उतारी भगवान की आरती, युवतियों ने डमरू बजाया, महाराष्ट्र के ढोल, नगाड़े बजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment