Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा...कहने वाला अरेस्ट:कॉल कर धमकी दी थी, 5 टीमों ने 100 CCTV खंगालकर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को जीआरपी ने अरेस्ट किया है। आरोपी ने 27 फरवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे फोन कर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश की झूठी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन जांच में सूचना फर्जी निकली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नाम बदलकर पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। वह फिर ऐसे फर्जी सूचना देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से उसे अरेस्ट कर लिया। 5 टीमों का गठन, 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने लगातार जांच करते हुए करीब 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच पाई। सर्कुलेटिंग एरिया से दबोचा गया आरोपी लगातार निगरानी के बाद 18 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया (सिटी साइड) से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नाम बदलकर दी थी सूचना, सिम फेंककर बचने की कोशिश पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए ‘अनिल कुमार’ नाम से फोन किया था। उसने जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से हथियार और बम रखने की धमकी दी थी। घटना के बाद जब उसके मोबाइल पर कॉल आने लगे तो उसने फोन बंद कर दिया और उसमें लगी सिम कार्ड निकालकर फेंक दी। आरोपी आगे किसी दूसरे सिम से फिर ऐसी ही फर्जी सूचना देने की योजना बना रहा था। लेकिन उससे पहले आरोपी को GRP पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरशद अली (38) निवासी बेगमपुरवा, थाना बाबूपुरवा के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी जैसे अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा इस मामले में जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल में आरोपी के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बोली- सख्त कार्यवाई की जाएगी कानपुर सेंट्रल GRP प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया- इस तरह की फर्जी सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों का समय और संसाधन बर्बाद करती हैं। आम जनता में भय का माहौल पैदा करती हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैस एजेंसियों पर जांच:कई इलाकों में निरीक्षण, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश
    Next Article
    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर बढ़ी चौकसी:पुराने सरयू पुल से भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक, बॉर्डर पर गाड़ियों की हुई चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment