Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस एजेंसियों पर जांच:कई इलाकों में निरीक्षण, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और अव्यवस्था की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को सुचारु आपूर्ति और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मोहनलालगंज और बीकेटी में ग्रामीण एजेंसियों की जांच तहसील मोहनलालगंज में उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की टीम ने सलेमपुर भारत गैस एजेंसी और अमर शहीद सुनील जंग गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक, वितरण रजिस्टर और बुकिंग की स्थिति की जांच की गई। वहीं बीकेटी क्षेत्र में चंद्रिका देवी इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं तक समय से सिलेंडर पहुंचाने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सदर और मलिहाबाद में स्टॉक व डिलीवरी व्यवस्था पर फोकस तहसील सदर में ऋषभ/खुशवंत एचपी गैस एजेंसी, गोमतीनगर का निरीक्षण किया गया, जहां बुकिंग और डिलीवरी के बीच अंतर को लेकर जांच की गई। मलिहाबाद क्षेत्र में रहीमाबाद एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी की पड़ताल की गई। यहां अधिकारियों ने विशेष रूप से यह देखा कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को कितनी जल्दी सिलेंडर मिल रहा है। शहरी क्षेत्रों में कई एजेंसियों पर एक साथ कार्रवाई नगरीय क्षेत्रों में एसीएम-3, एसीएम-2 और एसीएम-5 के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने सरोजनीनगर, आशियाना, चौक, निरालानगर और अलीगंज जैसे इलाकों में कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। गौरी बाजार स्थित कीर्ति गैस, आशियाना की एसजी गैस, चौक की अजीत गैस सर्विस और सुमितम गैस, निरालानगर की रुक्मणी और किरण गैस एजेंसियों समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी एजेंसी द्वारा गोदाम से सीधे वितरण या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदिरानगर और जानकीपुरम में भी जांच अभियान एडीएम-सीएस के नेतृत्व में इंदिरानगर स्थित इन्द्रा गैस और जानकीपुरम की बाबा विश्वनाथ गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। यहां भी अधिकारियों ने स्टॉक, डिलीवरी सिस्टम और उपभोक्ता शिकायतों की समीक्षा की और व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर चेतावनी निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को हर हाल में घर तक सिलेंडर पहुंचाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि गोदाम या एजेंसी से सीधे वितरण करने पर कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या देरी की शिकायत मिलने पर लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 10 ग्राम प्रधान सम्मानित:खादी ग्रामोद्योग योजनाओं को बढ़ावा देने पर सीडीओ ने किया पुरस्कृत
    Next Article
    कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा...कहने वाला अरेस्ट:कॉल कर धमकी दी थी, 5 टीमों ने 100 CCTV खंगालकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment