Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भटकती मिली बच्ची:RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा, परिजनों की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गश्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को एक नाबालिग बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची ने बताया कि वह अपनी मां से बिछड़ गई थी। आरपीएफ ने उसे सुरक्षित रखते हुए चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार के अनुसार गुरुवार रात एएसआई सुनीता कांस्टेबल विश्वनाथ के साथ स्टेशन पर गश्त कर रही थीं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दिल्ली साइड स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास करीब 11 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालत में घूमती हुई मिली। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम पिंकी बताया। पिंकी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी और कानपुर में उतरने के बाद परिवार से बिछड़ गई। हालांकि उसने अभी तक अपने घर का स्पष्ट पता नहीं बताया है। आरपीएफ बच्ची के परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसके लिए स्टेशन परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरपीएफ टीम बच्ची को पोस्ट पर लेकर आई और उसके बताए अनुसार मां मीना के नाम से स्टेशन पर कई बार अनाउंसमेंट कराया गया, लेकिन काफी देर तक कोई भी महिला बच्ची को लेने नहीं पहुंची। इसके बाद बच्ची को महिला स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित रखा गया और चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर भानु प्रताप सिंह और केस वर्कर रुचि सिंह आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। एएसआई सुनीता ने करीब 11 वर्षीय बच्ची पिंकी को सकुशल और स्वस्थ अवस्था में चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया। अब बच्ची को आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति, कल्याणपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में एस कुमार परफ्यूमर्स पर IT की रेड:ऑफिस और घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, टैक्स चोरी की जांच
    Next Article
    अलीगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग:तीन युवकों को लगी गोली, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर; इलाके में मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment