Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग:तीन युवकों को लगी गोली, जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर; इलाके में मचा हड़कंप

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम इलाके में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बाजार कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। अचानक चली गोलियों से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। बाजार में मची भगदड़, तीन को लगी गोली घटना उस समय हुई जब बाजार में काफी भीड़ थी। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। फायरिंग की इस घटना में बदरबाग निवासी सुहेब, आयुष और सासनी गेट के पला निवासी शानू वाल्मीकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदार छोड़कर भागे, इलाके में दहशत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग के बाद दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। कुछ देर के लिए पूरा बाजार सन्नाटे में बदल गया। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुरानी रंजिश बनी झगड़े की वजह प्रभारी निरीक्षक मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला पुरानी से रंजिश से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि सुहेब और आयुष शर्मा का दूसरे पक्ष से पहले से विवाद चल रहा था। सराय हकीम इलाके में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहानुसी के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरू कर दी। वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भटकती मिली बच्ची:RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा, परिजनों की तलाश जारी
    Next Article
    सहारनपुर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:हादसे में 6 घायल एक कि हालत गम्भीर, भात कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment