Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात: हाईटेक नर्सरी में सब्जी पौध की बिक्री शुरू:1 रुपये प्रति पौधा, 50% अनुदान; 15-18 दिन में तैयार उन्नत पौध

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में किसानों की आय बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक नर्सरी में तैयार सब्जी पौध की बिक्री शुरू हो गई है। यह नर्सरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के किनारे राजकीय कृषि प्रक्षेत्र (ततारपुर) में स्थापित है, जहाँ आधुनिक तकनीक से पौध तैयार की जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि किसान अब अपनी नर्सरी तैयार करने के बजाय इस हाईटेक नर्सरी से उन्नत और रोगमुक्त पौध प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ टमाटर, मिर्च, बैंगन, गोभी, शिमला मिर्च सहित विभिन्न सब्जियों की पौध उपलब्ध है। लगभग 15 से 18 दिनों में तैयार होने वाली यह पौध 1 रुपये प्रति पौधा की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को पॉलीहाउस और शेडनेट जैसी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे हाईटेक नर्सरी की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग कार्यालय, विकास भवन, कमरा संख्या-312 में संपर्क किया जा सकता है। इस पहल से कानपुर देहात के साथ-साथ आसपास के जिलों के किसानों को भी गुणवत्तापूर्ण सब्जी पौध आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी से नवी मुंबई-बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू:अकासा एयर की फ्लाइट ने भरी पहली उड़ान, आईटी-व्यापार से मजबूत होगा काशी
    Next Article
    बलिया में हत्या के प्रयास में 10 साल की सजा:कोर्ट ने 15 हजार का लगाया जुर्माना, कट्टे से फायर की दर्ज हुई थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment