Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी से नवी मुंबई-बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू:अकासा एयर की फ्लाइट ने भरी पहली उड़ान, आईटी-व्यापार से मजबूत होगा काशी

    17 hours ago

    1

    0

    वाराणसी से नवी मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा आज यानि 17 फरवरी से शुरू होगी। अकासा एयर यह दैनिक उड़ान संचालित कर रहा है, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र को मुंबई महानगर से सीधा और तीव्र हवाई संपर्क मिलेगा। रूट पर सीधी फ्लाइट की लंबे समय से मांग थी जिसने आज उड़ान भरी। अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी-2001 प्रतिदिन सुबह 6:50 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उसके पहले यात्रियों का क्रू मेंबर ने मोस्ट वेलकम किया। इसके बाद फ्लाइट को रनवे से रवाना किया गया। यह फ्लाइट सुबह 9:20 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में, फ्लाइट संख्या क्यूपी-2004 शाम 6:20 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर रात 8:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगी। यह समय-सारिणी व्यावसायिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक मानी जा रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई और बैंगलुरू देश के प्रमुख औद्योगिक, व्यावसायिक और आर्थिक केंद्रों में शामिल है। आज की इस सीधी उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से पूर्वांचल के उद्यमियों और विद्यार्थियों के लिए समय और रुपए दोनों की बचत करेगी। बेंगलुरु से वाराणसी के लिए आज से नई उड़ान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से बेंगलुरु के लिए अकासा एयरलाइंस 17 फरवरी से अपनी दूसरी नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। साथ ही बेंगलुरु से वाराणसी के लिए भी नियमित उड़ान का संचालन किया जाएगा। उड़ान संख्या क्यूपी-2002 वाराणसी से सुबह 09:55 बजे प्रस्थान कर 12:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी-2003 बेंगलुरु से 15:00 बजे रवाना होकर 17:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह उड़ान सेवा सप्ताह के सभी सातों दिन संचालित की जाएगी। उड़ान के शुरू होने से आइटी हब बेंगलुरु और धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। आकासा एयरलाइंस के यूपी हेड राहुल सिंह ने बताया कि व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिहाज से यह नई उड़ान सेवा यात्रियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। साथ ही इससे वाराणसी एयरपोर्ट की हवाई कनेक्टिविटी में और मजबूती आएगी। नई उड़ान से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुंबई महानगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम सहित वाराणसी के धार्मिक स्थलों पर आते हैं। सीधी उड़ान उपलब्ध होने से तीर्थ यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। इस नई सेवा से वाराणसी एयरपोर्ट की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे पूर्वांचल का संपर्क देश के बड़े महानगरों से और मजबूत होगा। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या, पॉक्सो एक्ट में दो दोषियों को उम्रकैद:बलिया में नाबालिग की हत्या में 20-20 हजार का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    कानपुर देहात: हाईटेक नर्सरी में सब्जी पौध की बिक्री शुरू:1 रुपये प्रति पौधा, 50% अनुदान; 15-18 दिन में तैयार उन्नत पौध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment