Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 20 दिन से पीओएस मशीनें ठप:किसानों को नहीं मिल रही खाद, 27 जुलाई को होगा तकनीकी समाधान

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में पिछले करीब 20 दिनों से पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण किसानों को खाद मिलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उर्वरक वितरण व्यवस्था पूरी तरह से इन मशीनों पर आधारित है, जहां आधार सत्यापन और फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही खाद दी जाती है। मशीनों की खराबी के चलते कई दुकानों पर खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं मिल पा रही है। खरीफ सीजन के बीच किसानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए जिला कृषि विभाग ने अब इसके समाधान की पहल की है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विजनटेक कंपनी का इंजीनियर 27 जुलाई को विकास भवन माती स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-211 में मौजूद रहेगा। यह इंजीनियर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस दौरान जनपद के सभी फुटकर उर्वरक विक्रेता अपनी पीओएस मशीनें लेकर पहुंच सकते हैं। मशीनों में तकनीकी खराबी, बैटरी संबंधी दिक्कत या संचालन से जुड़ी किसी भी समस्या की मौके पर जांच कर उसे ठीक किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे ने सभी उर्वरक विक्रेताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मशीनों की खराबी दूर होने के बाद उर्वरक वितरण व्यवस्था फिर से सुचारु हो सकेगी और किसानों को खाद के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 27 जुलाई के बाद पीओएस मशीनों की समस्या दूर होगी और उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी। कृषि विभाग का मानना है कि तकनीकी दिक्कत दूर होने से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी और खरीफ सीजन में किसानों को राहत मिलेगी। विभाग की पूरी कोशिश है कि सभी खराब मशीनों को एक ही दिन में ठीक कर वितरण व्यवस्था को सामान्य किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू:30 जुलाई तक भारी वाहनों पर रोक, सत्तेशगढ़ मार्ग पर 4 दिन विशेष यातायात व्यवस्था
    Next Article
    पीयू-कैट की दूसरी काउंसलिंग 29 जुलाई को:पूर्वांचल विवि में तीसरा चरण 31 जुलाई, इसके बाद शुरू होंगे डायरेक्ट एडमिशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment