Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:तीन थानों में दर्ज हैं 6 मुकदमें, छह महीने से फरार चल रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवराहट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 13 अगस्त को देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी मोड़ से गिरफ्तार किया। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, सुरजीत सिंह राजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ भोगनीपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी वारंट भी हुआ था जारी गैंगस्टर एक्ट के मामले की विवेचना देवराहट थानाध्यक्ष सौरभ राणा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, एडीजे-5 न्यायालय ने 30 जुलाई 2026 को आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। गौरी मोड़ से पुलिस ने पकड़ा देवराहट पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी थी। इसी क्रम में 13 अगस्त को पुलिस को सफलता मिली। टीम ने गौरी मोड़, देवराहट थाना क्षेत्र से सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। तीन थानों में दर्ज हैं छह मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुरजीत सिंह के खिलाफ भोगनीपुर, सट्टी और राजपुर थानों में चोरी और अन्य धाराओं से संबंधित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 के पांच मामले और वर्ष 2026 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में देवराहट थानाध्यक्ष एवं विवेचक सौरभ राणा, मुख्य आरक्षी पवन कुमार और आरक्षी भूपेंद्र शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 'हर घर तिरंगा' रैली:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश
    Next Article
    'लक्ष्मी आज हैं, कल नहीं...' करोड़ों के कर्ज पर बोले राजपाल यादव, परेश रावल की पोस्ट पर दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment