Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 50%-अनुदान पर मिलेंगे रबी फसलों के बीज:गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के बीज पर मिलेगी छूट; बुकिंग शुरू

    36 minutes ago

    1

    0

    कानपुर देहात में रबी सत्र 2026-27 के लिए किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कृषि विभाग ने राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से बीजों की बुकिंग शुरू करा दी है। योजना के तहत किसानों को गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे। वहीं, राई की मिनीकिट निशुल्क प्राप्त करने के लिए भी बुकिंग कराई जा सकती है। कृषि विभाग की योजना के तहत रबी फसलों की बुवाई के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के सामान्य बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा राई की मिनीकिट निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इससे किसानों को खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी। वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने बताया कि इच्छुक किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। किसान अपनी जरूरत और फसल के अनुसार बीज का चयन कर सकते हैं। बीज भंडार और कृषि कार्यालय में भी सुविधा जो किसान खुद ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, वे अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर मदद ले सकते हैं। यहां कार्यालय समय में बीजों की बुकिंग कराने की सुविधा उपलब्ध है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे रबी सीजन की बुवाई के लिए अपनी जरूरत के अनुसार समय रहते बीजों की बुकिंग करा लें। इससे बुवाई के समय बीजों की उपलब्धता को लेकर परेशानी से बचा जा सकेगा। योजना की अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पार्षद पर पिस्तौल-तानकर जान से मारने की धमकी:बोले- अभी ट्रेलर है, मारकर फेंक देंगे; कार्रवाई की मांग पर थाने में धरना
    Next Article
    दशहरा मेला से लौट रही युवती से छेड़खानी:प्रयागराज में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पहले अश्लील कमेंट किए, विरोध पर गालियां दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment