Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 504 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत:292 पूरी, डीएम ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, संचालन और रखरखाव की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 504 पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 292 पूरी हो चुकी हैं। वर्तमान में 232 परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, 62 गांवों में 'जल अर्पण कार्यक्रम' सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं से ग्रामीणों को निर्बाध और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच और सभी परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए। निर्माण कार्यों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर कराने और परियोजना स्थलों के आसपास वृक्षारोपण करने पर भी जोर दिया गया। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जल जीवन मिशन से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता टी.आर. कटारिया ने "जल सारथी ऐप" के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिए आम लोग अपने क्षेत्र की जलापूर्ति की स्थिति देख सकते हैं और शिकायतें या सुझाव दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में ईंट भट्ठा मजदूरों का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में आंधी-बारिश से पानी की टंकी लटकी, VIDEO:उद्घाटन से पहले ही टूटी, एक्सईएन बोले- एलम कंटेनर फिक्स नहीं हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment