Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में करंट से 5 मवेशियों की मौत:एचटी लाइन टूटकर नीचे गिरा, एक घायल; पशुपालक बोला- तार पर गिलहरी दौड़ी

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में डेरापुर के कपासी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पशु घायल है। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास थे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से 5 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायव है मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस बताई जा रही हैं। पशुपालकों को लाखों का नुकसान घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि इस हादसे से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे वे गहरे सदमे में हैं।किसानों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग के साथ-साथ तहसील प्रशासन को दे दी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। बिजली विभाग से की गई थी शिकायत बताया गया कि गांव के अन्दर से ही 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन निकली है। जिसे हटाने के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की गई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। 11000 वोल्टेज के बिजली तार पर गिलहरी गुजरी पशुपालक राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह का समय था और 11000 वोल्टेज विद्युत तारों के ऊपर से गिलहरी गुजरी। इस दौरान चिंगारी उठी और देखते ही देखते तार टूट कर नीचे गिरा। जिससे छह मवेशी करंट की चपेट में आ गए जिसमें से चार गायों व एक भैंस की मौत हो गई। जबकि एक भैंस (पड़िया) गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। स्कूल बस बाल-बाल बची तहसील प्रशासन व पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि हादसे के वक्त एक स्कूली बस भी वहां से गुजरी थी जो करंट की चपेट में आने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत DIOS ऑफिस घोटाला:50 करोड़ के फर्जीवाड़े में चपरासी का बड़ा खुलासा, दो क्लर्कों के नाम आए; डिजिटल सबूतों की जांच तेज
    Next Article
    मूवी रिव्यूः भूत बंगला:भूल भुलैया जैसी उम्मीद देकर अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने किया निराश, डर-कॉमेडी में अधूरापन, कहानी और म्यूजिक भी बेअसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment