Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार:अवैध हथियार, नकदी, जेवर और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ये बदमाश लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, नकदी, जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई कार समेत कई औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 5/6 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध कार राजपुर क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और नैनपुर पुलिया के पास उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, अन्य दो बदमाशों ने भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाशों के पैर में चोट आई और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान अरुण यादव, शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह, देशराज और अर्पित यादव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, एक लॉक कटर, एक सब्बल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि 1/2 मई की रात राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार महिला से तमंचे के बल पर जेवर लूटने की घटना को भी इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्म दूध गिरने से 18 माह का बच्चा झुलसा:कासगंज के मोहम्मदपुर गांव में 40 प्रतिशत जला, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    जनगणना-2027 के पहले चरण की स्व-गणना शुरू:सुल्तानपुर में 7 से 21 मई तक नागरिक घर बैठे भरें विवरण, डीएम ने किया लोगों से अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment