Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी सम्मानित, कई विषयों में प्रशिक्षित

    5 hours ago

    2

    0

    रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में रविवार को ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक, यू.पी.-112, लखनऊ, श्री शहाब रशीद खाँ (आईपीएस) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे परेड मैदान में टोलियों के आगमन के साथ हुई। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (आईपीएस) का औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने टुकड़ियों का निरीक्षण कर उनके अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से सुनाया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद (पीपीएस) ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, हथियार संचालन और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया गया है। मुख्य अतिथि श्री शहाब रशीद खाँ ने नवआरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट्स को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रिया सिंह (पीपीएस) की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, रिक्रूट्स के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:बहनों में कहासुनी के बाद घर से निकली थी, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    बदलाव: कोविड के बाद 2026 सिनेमा के लिए सबसे अच्छा:जेन-जी से दुनियाभर के सिनेमाघरों में लौटी रौनक, बॉक्स ऑफिस मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment