Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:बहनों में कहासुनी के बाद घर से निकली थी, पुलिस जांच जारी

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के राजघाट क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन के पास एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। डिबाई पुलिस और राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मानशी कुमारी (19 वर्ष) पुत्री सुखवीर सिंह के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव किशनपुर की निवासी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मानशी की अपनी बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गई थी। रविवार सुबह उसका शव राजघाट स्थित रेलवे लाइन के पास एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतका अपने तीन बहनों और एक भाई में से एक थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलारी सीट पर भाजपा से पहली पसंद ऋषिपाल सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शुभम राठी, बसपा से वसीम अकबर; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    कानपुर देहात में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी सम्मानित, कई विषयों में प्रशिक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment