Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर के नेतृत्व में शनिवार को तहसील डेरापुर में स्मार्ट व प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल रोकने और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर ने ज्ञापन में बताया कि जिले के आम उपभोक्ता स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों और भारी-भरकम बिजली बिलों से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ता अपनी क्षमता के अनुसार रिचार्ज कराते हैं, लेकिन इसके बावजूद समय से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी जाती है गौर ने आगे कहा कि एक ओर लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटरों की वजह से जनता को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि बैलेंस माइनस में जाते ही बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी जाती है और रिचार्ज करने के बाद भी सप्लाई बहाल होने में देरी होती है। कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग पर उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाते हुए मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान उपेंद्र कुमार शुक्ल, रघुवीर सिंह, राकेश दोहरे, अरविंद पाल, मनोरमा संखवार, वाजिद कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे प्रयागराज:4 मई को रक्षा तकनीक के सबसे बड़े मेले नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे इनॉगुरेशन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित:सहस्त्रांशु ने प्रथम स्थान तो कनिष्का रहीं दूसरे स्थान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment