Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में श्रमिक आरोग्य मेला आयोजित:52 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच व उपचार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में कंसल्ट न्यूरोटेक पेंट लिमिटेड, जैनपुर में श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से 'श्रमिक आरोग्य मेला' आयोजित किया गया। मेले का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस मेले के दौरान 40 पुरुषों और 12 महिलाओं सहित कुल 52 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, नेत्र और दंत रोगों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पांच श्रमिकों को मौके पर ही उपचार प्रदान किया गया, जबकि चार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। शेष श्रमिकों की सूची तैयार कर साची पोर्टल पर भेजी गई। मेले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने श्रमिकों को पोषण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने सभी श्रमिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आईएच खान, आरबीएसके चिकित्सक प्रमोद तिवारी सहित चिकित्सा टीम मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर जिला अस्पताल में 343 किलोवाट सोलर प्लांट लगा:विधायक आकाश सक्सेना ने किया लोकार्पण, आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
    Next Article
    चरथावल सीट पर भाजपा से सपना कश्यप पहली पसंद:बसपा से इंतजार त्यागी पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक पंकज मलिक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment