Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में तीन दिन से सूने घर में चोरी:उस्मानपुर जमरेही में लाखों के नकदी-जेवर ले उड़े बदमाश

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित उस्मानपुर जमरेही गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अजीत सिंह उर्फ पिंटू पुत्र शिवमोहन सिंह के घर बीती रात चोरों ने लाखों रुपये के नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। परिवार तीन दिनों से एक शादी समारोह में गया हुआ था। आज जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां टूटी मिलीं। चोरों ने सुनियोजित तरीके से पीछे के जीने के रास्ते छत पर चढ़कर, वहां से आंगन में कूदकर घर में प्रवेश किया और इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। देखें, 4 तस्वीरें… परिजनों के अनुसार, चोर लगभग ₹40,000 नकद, स्टील और पीतल के कीमती बर्तन, तथा चांदी के आभूषण ले गए। चोरी हुए आभूषणों में हाफ पेटी और पायल सहित अन्य सामान शामिल हैं। बदमाशों ने घटनास्थल पर एक तौलिया भी छोड़ दिया। लगातार हो रही चोरियों से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। सूचना मिलने पर दीवान अनुपम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान भूरा सिंह, रामू सिंह, राम प्रताप सिंह और राजन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल मामले का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौरंग लदे ओवरलोड डंपर ने खड़े कंटेनर को टक्कर मारी:डंफर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलटा, दोनों चालक सुरक्षित
    Next Article
    महाशिवरात्रि संभल पातालेश्वर महादेव पर स्टील की रेलिंग से जलाभिषेक:चंदौसी में गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment