Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि संभल पातालेश्वर महादेव पर स्टील की रेलिंग से जलाभिषेक:चंदौसी में गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन

    17 hours ago

    1

    0

    संभल में महाशिवरात्रि के अवसर पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से कल्कि नगरी गूंज उठी। जिले के 10 प्रमुख मंदिरों सहित सैकड़ों शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गोमुख, हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ लेकर संभल पहुंचे कांवड़ियों को विशेष सुरक्षा प्रदान की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। रविवार भोर से ही संभल कोतवाली क्षेत्र के श्रीकृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा जलाभिषेक किए जाने के कारण इस मंदिर का नाम श्रीकृष्णेश्वरनाथ महादेव सूर्यकुंड पड़ा। हयातनगर के सरायतरीन स्थित श्रीपातालेश्वर महादेव एवं चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, नखासा क्षेत्र के फतेहपुर भाऊ स्थित श्रीप्रकेटेश्वर महादेव मंदिर और असमोली के गुमसानी स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बेरनी गांव में स्थित 5वीं सदी के श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में भी हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। सभी मंदिरों में भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और प्रवेश-निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए थे। बहजोई ब्लॉक के सादातबाड़ी गांव स्थित श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में स्टील की रेलिंग लगाकर जलाभिषेक की व्यवस्था की गई थी। यहां दोपहर 12 बजे तक करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अत्यधिक भीड़ के कारण मंदिर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां चर्म रोग ठीक होते हैं और श्रद्धालु नारियल की झाड़ू चढ़ाते हैं। मंदिर परिसर में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर निर्माण किया गया है, जिसमें 551 शिवलिंग स्थापित हैं। जनपद संभल के 10 प्रमुख मंदिरों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया। जलाभिषेक और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में तीन दिन से सूने घर में चोरी:उस्मानपुर जमरेही में लाखों के नकदी-जेवर ले उड़े बदमाश
    Next Article
    आगरा में ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने की आत्महत्या:जल जीवन मिशन के कर्मचारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment