Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनपटी पर बंदूक रखी, पैर से ट्रिगर दबा दिया:मुरादाबाद में NCC कैडेट ने जान दी, VIDEO बनाकर बोला- दिल दुखाने वालों से जन्नत में मिलूंगा

    15 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में NCC कैडेट ने अपनी 5 साल की भतीजी के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसने पिता की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारने से पहले अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। कहा- जिसने मेरा दिल दुखाया है, उससे जन्नत में मुलाकात होगी। इसके बाद उसने ट्रिगर दबा दिया। आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। घटना शनिवार रात 10:30 बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें- 7 मिनट का वीडियो बनाया, फिर सुसाइड किया पुलिस के मुताबिक, फरहत अली (19) चकफाजलपुर गांव का रहने वाला था। वह NCC कैडेट था। एक हफ्ते बाद उसकी बहन आशिया की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार रात को 10.30 बजे सुसाइड से पहले मोबाइल पर 7 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी मौत का सबूत छोड़कर जा रहा है। जिसने मेरा दिल दुखाया है, उससे जन्नत में मुलाकात होगी। मौत के बाद घरवालों को परेशान न किया जाए। ये सब मेरी गलती है। इसके बाद वह सिर पर बंदूक सटाकर गोली चला देता है। उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। हालांकि, फरहत किससे मिलने की बात कर रहा था, पुलिस पता लगा रही है। भतीजी ने पूछा था- किसे गोली मरोगे सुसाइड के वक्त कमरे में उसकी 5 साल की भतीजी इनायत थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वो रोने लगी। परिजनों ने बताया कि इनायत ने अपने चाचा के हाथ में बंदूक देखकर पूछा था- चाचू, बंदूक से क्या कर रहे हो? किसे गोली मारोगे?” लेकिन, फरत ने कोई जवाब नहीं दिया। वह लगातार मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। सुसाइड के समय कमरे में भतीजी थी उस वक्त कमरे में उसकी 5 साल की भतीजी इनायत और और कुछ अन्य बच्चे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर वे रोने लगते हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास दौड़कर पहुंचते हैं। वे देखते हैं कि कमरा अंदर से बंद है। उसके बाद चीख पुकार मच जाती है। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचते हैं। उनकी मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला जाता है। तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है। पुलिस बोली- मामले की कर रहे जांच सीओ बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, मेरठ में कान पकड़कर माफी मांगी मेरठ में CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिसवालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में 14 मकानों पर चले हथौड़े:300 जवान तैनात रहे, व्यापारी बोले- क्या अब दुकानदारों का कफन भी नोचा जाएगा?
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 से अधिक जिलों के सीएमओ बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment