Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 से अधिक जिलों के सीएमओ बदले

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश के 21 से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल दिए गए हैं। विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों में नए सीएमओ की तैनाती की गई है। तबादलों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर में अर्बन हेल्थ मिशन (UHM) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. नीरज त्यागी को आगरा में संयुक्त निदेशक (जाइंट डायरेक्टर) के पद पर तैनात किया गया है। जारी सूची के अनुसार, डॉ. प्रमोद कुमार को फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय से स्थानांतरित कर अंबेडकरनगर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। इसी तरह डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस, डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर, डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र और डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी का सीएमओ नियुक्त किया गया है। IAS अर्चना अग्रवाल राजस्व परिषद की अध्यक्ष बनीं, इसी साल सितंबर में होंगी रिटायर राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अर्चना अग्रवाल सितंबर 2026 में रिटायर होंगी। अब राजस्व विभाग की पूरी कमान महिला अधिकारी के हाथ है। अर्चना अग्रवाल राजस्व परिषद की अध्यक्ष बनाई गई है। परिषद की रजिस्ट्रार कंचन वर्मा है और प्रमुख सचिव अपर्णा यू है। 12 जिलों के जेलर बदले गए; मुकेश को अयोध्या और शशिकांत को बांदा जेल का अधीक्षक बनाया यूपी सरकार ने शनिवार देर रात कई विभागों में तबादले किए। सरकार ने 12 जेलरों, राज्य विश्वविद्यालय के 3 कुलसचिव, 3 परीक्षा नियंत्रक, 3 उपकुलसचिव और 5 सहायक कुलसचिवों का ट्रांसफर कर दिया है। जेलर की बात करें तो उन्नाव जिला कारागार के जेलर पंकज कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है। उरई जिला कारागार के जेलर नीरज देव को उन्नाव जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुरादाबाद के जेलर आलोक सिंह को सहारनपुर और अलीगढ़ के जेलर बृजेन्द्र कुमार सिंह को मुरादाबाद भेजा गया है। इसके अलावा, कासगंज के अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को बिजनौर, सहारनपुर के अधीक्षक सत्य प्रकाश को आजमगढ़, बागपत के अधीक्षक प्रशांत मौर्य को उरई और नैनी केंद्रीय कारागार में तैनात पवन कुमार त्रिवेदी को जौनपुर जेलर बनाया गया है। बिजनौर की जेलर अदिति श्रीवास्तव को बागपत जिला कारागार की कमान सौंपी गई है। हाल ही में पदोन्नत हुए विजय कुमार राय को बलरामपुर जिला कारागार का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार को अयोध्या और शशिकांत सिंह को बांदा जेल का अधीक्षक बनाया गया है। यूपी में डॉक्टर-नर्स 5 लाख में बेचते थे बच्चा, बरेली के SRMS मेडिकल कॉलेज की नर्स किंगपिन-3 गिरफ्तार यूपी के अलग-अलग जिलों के डॉक्टर और नर्स बच्चा चोरी गैंग चला रहे थे। ये लोग 5-5 लाख रुपए में मासूम बच्चों का सौदा करते थे। पुलिस ने शनिवार को सीतापुर-लखीमपुर के 2 डॉक्टरों के साथ बरेली के एक मेडिकल कॉलेज की नर्स को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस अब रैकेट से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बरेली पुलिस ने डॉ. संजय कुमार विश्वास (60), केशवराम उर्फ मंजेश और नर्स सीता को पकड़ा है। डॉ. संजय सीतापुर में हॉस्पिटल चला रहा था। मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। केशव राम उर्फ मंजेश (31) ने इंटरमीडियट तक पढ़ाई की है। करीब 10 साल से लखीमपुर में अपना क्लिनिक चला रहा है। इसी तरह सीता (38) बरेली के भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में नर्स है। झांसी में टेस्ट ड्राइव के बहाने XUV लेकर भागा युवक, डीलर से बोला- पहले चलाकर देखेंगे, फिर लेकर भाग गया झांसी में कार खरीदने आया एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने एक्सयूवी लेकर भाग गया। दरअसल, एक कारोबारी को कार बेचनी थी। शुक्रवार को एक युवक आया और कार खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए रेट पूछने गला। डीलर ने उसे कार की कीमत साढ़े चार लाख बताई। फिर वह डीलर से बोला कि पहले कार चलाकर देखेंगे। कारोबारी ने टेस्ट ड्राइव के लिए कार दे दी। कार में कारोबारी का बेटा भी साथ गया था। लेकिन जैसे ही पेट्रोल पंप पर तेल डलाने के लिए बेटा गाड़ी से उतरा, वैसे ही युवक कार लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनपटी पर बंदूक रखी, पैर से ट्रिगर दबा दिया:मुरादाबाद में NCC कैडेट ने जान दी, VIDEO बनाकर बोला- दिल दुखाने वालों से जन्नत में मिलूंगा
    Next Article
    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा, VIDEO:पत्नी के साथ डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाईं, हाथ पकड़कर घूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment