Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉन्स्टेबल और स्टेनोग्राफर ने रिटायर फौजी से 15 लाख ठगे:देवरिया में पुलिस में नौकरी दिलाने का वादा किया; पैसे वापस मांगने पर धमकी दी

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एसपी ऑफिस में तैनात एक स्टेनोग्राफर और कॉन्स्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक रिटायर्ड फौजी से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे थे। फौजी ने पैसे वापस मांगे, उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फौजी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वे सादे कपड़ों में थे। इस मामले में एक सिपाही की पत्नी भी आरोपी है। वह अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला महुआडीह थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… रामपुर दुबे गांव में रहने वाले प्रशांत कुमार द्विवेदी सेना से रिटायर हैं। साल- 2023 में उनकी मुलाकात एसपी कार्यालय में तैनात स्टेनो अफजल खान और सिपाही दीपक सिंह से हुई थी। उस समय प्रशांत किसी काम से एसपी ऑफिस आए थे। धीरे-धीरे प्रशांत की दोनों से पहचान बढ़ गई। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लिया। उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले 15 लाख रुपए मांगे। प्रशांत ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। 3 दिसंबर, 2024 को उन्होंने सिपाही दीपक सिंह की पत्नी साक्षी सिंह के बैंक खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद प्रशांत ने उन लोगों को को 10 लाख रुपए और दे दिए। इस तरह कुल 15 लाख रुपए दिए। पैसे लेने के बाद दोनों आरोपी जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते रहे। लेकिन, न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। पैसे लौटाने के नाम पर दिया चेक बाउंस हुआ प्रशांत कुमार द्विवेदी ने बताया- जब मैंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करते रहे। दबाव बढ़ने पर 29 अक्टूबर, 2025 को आरोपियों ने एक लाख रुपए का चेक दिया। यह चेक साक्षी सिंह के बैंक अकाउंट से जारी किया गया था। लेकिन, अकाउंट में पैसे नहीं थे। इसलिए बैंक में चेक बाउंस हो गया। गाली-गलौज की, पैसे देने से इनकार किया प्रशांत का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ पैसे मांगने कॉन्स्टेबल दीपक सिंह के घर भी गए थे। वहां दीपक, उनकी पत्नी साक्षी सिंह और स्टेनो अफजल खान मौजूद थे। तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशांत कुमार द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। घर पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने स्टेनोग्राफर अफजल खान को पुलिस लाइन स्थित आवास से और सिपाही दीपक सिंह को सेंट्रल पुलिस चौकी स्थित सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में स्टेनोग्राफर और मीडिया सेल में तैनात सिपाही समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरी आरोपी सिपाही की पत्नी है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं, बाली भी उतारी यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पत्नी की हत्या कर दामाद को फोन किया:बोला– मैंने तेरी सास को मार दिया, सबको बता दे; तकिये से मुंह दबाने की आशंका
    Next Article
    भदोही में दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव 'धम्म दर्शना-2026' शुरू:भंते धम्म प्रकाश ने बुद्ध के प्रेम, करुणा और दया संदेश पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment