Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पत्नी की हत्या कर दामाद को फोन किया:बोला– मैंने तेरी सास को मार दिया, सबको बता दे; तकिये से मुंह दबाने की आशंका

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों ने महिला के मर्डर का आरोप उसके पति पर लगाया है। महिला के पिता ने बताया- सलीम ने खुद अपने दामाद को फोन करके बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सबको बता दो। इसके बाद सलीम के दामाद ने मुझे फोन किया। तब मैं उसके घर गया। तो बेटी बेसुध पड़ी थी। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। कहीं खून भी नहीं थी। मतलब उसने तकिए से मुंह दबाकर मारा होगा। तभी आस-पास किसी को कोई आवाज नहीं सुनाई दी। घटना के बाद से आरोपी सलीम फरार है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना रामपुर मनिहारन कस्बे के मोहल्ला महल की है। मृतका की पहचान शबाना (40) पत्नी सलीम के रूप में हुई है। वह मोहल्ला महल निवासी इनाम की बेटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 20 साल पहले हुई थी शादी, मारपीट का आरोप शबाना के पिता इनाम ने बताया- करीब 20 साल पहले शबाना की शादी गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी सलीम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सलीम का व्यवहार आक्रामक था। वह आए दिन शबाना के साथ मारपीट करता था। कई बार इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन सलीम के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। बेटी की सुरक्षा को देखते हुए हमने बाद में रामपुर मनिहारान कस्बे में ही उसके लिए एक मकान बनवा दिया। ताकि वह वहीं अपने पति के साथ रह सके। इसके बावजूद पति का रवैया नहीं बदला। विवाद और मारपीट का सिलसिला जारी रहा। “मैंने तेरी सास को मार दिया” मृतका शबाना के परिजनों ने बताया- बीती रात सलीम ने शबाना को पहले कोई नशीला पदार्थ दिया और फिर तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने अपने दामाद को फोन कर कहा कि मैंने तेरी सास को मार दिया है, उसके घर वालों को बता देना। दामाद ने तुरंत मुझे फोन कर इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही मैं रात में ही शबाना के घर पहुंचा। जहां शबाना मृत अवस्था में पड़ी मिली। तब तक सलीम मौके से फरार हो चुका था। सीसीटीवी में दिखा घर से निकलता आरोपी बताया जा रहा है कि वारदात के बाद सलीम को गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में घर से निकलते हुए देखा गया है। पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से कई नमूने और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम से होगा खुलासा थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……………. यह खबर भी पढ़ें…. 4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया आरोप
    Next Article
    कॉन्स्टेबल और स्टेनोग्राफर ने रिटायर फौजी से 15 लाख ठगे:देवरिया में पुलिस में नौकरी दिलाने का वादा किया; पैसे वापस मांगने पर धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment