Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कप्तानगंज में ट्रक में मिला महराजगंज के युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गणेश चौराहे के पास एक खड़ी ट्रक में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी गई। बोदरवार चौकी इंचार्ज सन्नी जावला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को ट्रक से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गरवा खंडेलवाल निवासी ताहिर मोहम्मद (पुत्र मकसूद अंसारी) के रूप में हुई है। मृतक के भाई सगीर अंसारी ने बताया कि ताहिर मोहम्मद की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे तथा पत्नी हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिली है। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक मोबाइल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के वहां पहुंचने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना, कोर्ट खाली कराया गया:बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंची, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Next Article
    यूपी NHM संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:बलिया में वेतन में देरी पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, हर माह 7 तारीख तक भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment